Blog

Left Ovarian Cyst in Hindi: लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट जानें कारण और इलाज

Left Ovarian Cyst in Hindi लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट जानें कारण और इलाज

लेफ्ट ओवरी एक महिला के शरीर में दो ऑवल आकार के अंगों में से एक हैं जो प्रजनन सिस्टम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह पेट के निचले हिस्से में पेल्विक एरिया के अंदर स्थित होती है। गर्भाशय में स्थित ओवरी हार्मोन उत्पादन में सहायता करती है। इसका कार्य मुख्य रूप से अंडे रिलीज करना और हार्मोन का उत्पादन करना है।

इतना ही नहीं लेफ्ट ओवरी एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन का उत्पादन करती है, जो मैन्स्ट्रुअल सायकिल को नियंत्रित करने के साथ ही शरीर को गर्भावस्था के लिए तैयार करता है और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में योगदान देती है। लेफ्ट ओवरी से हर महीने ओवुलेशन के दौरान बाएं ओवरी से अंडा रिलीज होता है। हालांकि की लेफ्ट ओवरी में सिस्ट (Left Ovarian Cyst in Hindi) होने पर यह सभी प्रक्रियाएं बाधित होती है। जिसका प्रभाव महिला की प्रजनन क्षमता के साथ साथ संपूर्ण स्वास्थ्य पर भी दिखाई पड़ता है।

लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट क्या है? (What is Left Ovarian Cyst in Hindi)

In this Article

लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट एक द्रव से भरी थैली होती है, जो की एक तरह की गांठ हीं होती है, जो कि लेफ्ट ओवरी के ऊपर या उसके अंदर बनती है। यह गांठ गैर कैंसरयुक्त होती है। महिलाओं में सिस्ट होना आम बात है। अधिकांश महिलाओं में इसके लक्षण भी दिखाई नहीं देते हैं। यह कुछ हफ्तों या फिर महीने में बिना किसी उपचार के ठीक हो जाती है।  

हालांकि कुछ सिस्ट बड़ी होते हैं जिसकी वजह से महिला को दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं गर्भाधारण करने में भी दिक्कत का अनुभव हो सकता है। ऐसे में उपचार या फिर सर्जरी की आवश्यकता रहती है।

इसे भी पढ़ें : ओवेरियन सिस्ट क्या है? लक्षण एवं उपचार

लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट के प्रकार (Types of Left Ovarian Cyst in Hindi)

लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट की प्रकार के होते हैं। इन प्रकारों को समझने से उनके संकेतों को पहचानने में और निदान करने में मदद मिल सकती है।

1. फॉलिक्यूलर सिस्ट (Follicular Cyst)

जब अंडा बनने के बाद थैली से रिलीज नहीं होता तब इस प्रकार की सिस्ट विकसित होती है। यह कुछ हीं हफ्तों में अपने आप ठीक हो जाता है।

2. कॉर्पस ल्यूटियम सिस्ट (Corpus Luteum Cyst)

जब थैली से अंडा रिलीज होने के बाद थैली सिकुड़ने के बजाय तरल पदार्थों से भर जाती है तब कॉर्पस ल्यूटियम सिस्ट बनती है।

3. डर्मोइड सिस्ट (Dermoid Cyst)

यह सिस्ट अलग अलग प्रकार के टिशू जैसे कि बाल, त्वचा या दांत से बने होते हैं। वे आमतौर पर सौम्य होते हैं लेकिन उसका आकार बढ़ जाए तो उन्हें हटाने की जरूरत पड़ सकती है। इसे टेराटोमास के नाम से भी जाना जाता है।

4. सिस्टेडेनोमास (Cystadenomas)

यह सिस्ट ओवेरियन टिशू से विकसित होते हैं और उनमें तरल पदार्थ या बलगम हो सकता है। इनमें से कुछ सिस्ट बड़े हो जाते हैं जो बाद में असुविधा का कारण बनते हैं।

5. एंडोमेट्रियोमास (Endometriomas)

यह एक ऐसी स्थिति हैं जिसमें गर्भाशय की परतें के समान टिशू इसके बहार बढ़ता है। यह ओवरी पर भी बन सकता है, जो दर्द का कारण बन सकता है।

6. पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS – Polycystic Ovary Syndrome)

PSOS में हार्मोनल असंतुलन के कारण ओवरी पर कई छोटे छोटे सिस्ट बन जाते हैं। इसकी वजह से अनियमित पीरियड्स और फर्टिलिटी संबंधित समस्याएं हो सकती है।

लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट के कारण (Causes of Left Ovarian Cyst in Hindi)

लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट से बचने के लिए उसके कारणों को समझना काफी जरूरी है। यह समस्या कई वजहों से हो सकती है, जैसे की

1. हार्मोनल परिवर्तन (Hormonal Changes)

यह लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट के सबसे आम कारणों में से एक है। अगर शरीर कुछ हार्मोन्स का बहुत अधिक या बहुत कम उत्पादन करता है, तो यह ओवुलेशन प्रक्रिया में बाधा बन सकता है। यह आमतौर पर पीरियड्स के दौरान विकसित होते हैं और अक्सर अपने आप ही चले जाते हैं।

2. एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis and Chocolate Cyst)

गर्भाशय की परतें के समान टिशू ओवरी सहित इसके बहार बढ़ता है तब एंडोमेट्रियोसिस सिस्ट विकसित होते हैं। ये सिस्ट ब्लड से भरे होते हैं। पीरियड्स के दौरान इन सिस्ट की वजह से दर्द का सामना करना पड़ता है।

3. गर्भावस्था के दौरान ओवेरियन सिस्ट (Ovarian Cyst During Pregnancy)

प्रैगनेंसी के दौरान प्लेसेंटा विकसित होने तक गर्भावस्था को सहारा देने के लिए एक सिस्ट बनती है। जो अपने आप ठीक हो जाता है। हालांकि इस सिस्ट पर निगरानी रखना जरूरी है।

4. पेल्विक संक्रमण (Pelvic Infection & PID)

कुछ गंभीर पेल्विक संक्रमण ओवरी में पहुंच कर सिस्ट का निर्माण कर सकते हैं। ऐसे मामलों में तत्काल उपचार की आवश्यकता हो सकती है।

5. आनुवंशिक कारण (Genetic Factors & Family History)

फेमिली हिस्ट्री के कारण कुछ महिलाओं में डर्मोइड या सिस्टेडेनोमा जैसी सिस्ट विकसित कर सकते हैं।

6. अस्वस्थ खानपान और तनाव (Unhealthy Lifestyle & Stress)

तनाव, खराब डायट या कसरत की कमी जैसे कारक अप्रत्यक्ष रूप से हार्मोनल असंतुलन में योगदान कर सकते हैं, जिसकी वजह से सिस्ट की संभावना रहती है।

लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट के लक्षण (Symptoms of Left Ovarian Cyst in Hindi)

लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट की स्थिति में निम्नलिखित लक्षण देखने को मिल सकते हैं।

1. पेट के निचले हिस्से में दर्द (Pelvic Pain or Abdominal Discomfort)

लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट के सबसे आम लक्षणों में से एक पेट के निचले हिस्से की लेफ्ट ओर दर्द या असुविधा है। इसमें हल्के से लेकर तेज दर्द हो सकता है।

2. पेट में सूजन और भारीपन (Abdominal Bloating and Heaviness)

सिस्ट का आकार बड़ा होने पर पेट के निचले हिस्से में सूजन पैदा कर सकता है। इसकी वजह से कपड़े भी टाइट लग सकते हैं या सामान्य असुविधा का अनुभव हो सकता है।

3. अनियमित मासिक धर्म (Irregular Menstrual Cycle)

लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट से हार्मोनल संतुलन बिगड़ सकता है, जिसकी वजह से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। भारी या हल्का ब्लीडिंग या पीरियड्स हीं न आना जैसी समस्या हो सकती है।

4. मतली और उल्टी (Nausea and Vomiting)

जब कोई सिस्ट फट जाता है या ओवेरियन मरोड़ का कारण बनता है, तो इसके परिणाम स्वरूप मतली और उल्टी के साथ गंभीर दर्द हो सकता है। इसके लिए तत्पर मेडिकल उपचार की जरूरत पड़ सकती है।

लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट का इलाज (Treatment for Left Ovarian Cyst in Hindi)

1. दर्द से राहत (Pain Relief for Ovarian Cyst)

ओवर द काउंटर दवाएं जैसे कि इबुप्रोफेन या ऐसेटामिनोफेन से सिस्ट के दर्द में आराम मिल सकता है। इसके अलावा बर्थ कंट्रोल पिल्स के लिए भी डॉक्टर कह सकते हैं। इससे नई सिस्ट विकसित होने की संभावना नहीं रहती।

2. सर्जरी (Surgical Treatment for Ovarian Cyst)

अगर सिस्ट का आकार बड़ा है और ज्यादा दर्द हो रहा हो या फिर सिस्ट के कैंसर में परिवर्तित होने की संभावना हो तो लेप्रोस्कोपी या लैपरोटॉमी सर्जरी के जरिए सिस्ट को हटाया जा सकता है।

लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट के लिए बचाव के उपाय (Prevention Tips for Left Ovarian Cyst in Hindi)

लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट की स्थिति से बचने के लिए निम्नलिखित उपाय करें:

  • नियमित जांच
  • संतुलित आहार
  • हार्मोनल संतुलन बनाए रखे
  • नियमित व्यायाम
  • वजन को नियंत्रित करे

 निष्कर्ष

लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट की स्थिति में गंभीर दर्द, भारी ब्लीडिंग, बुखार या सूजन जैसे लक्षण महसूस होते हैं तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। तत्काल निदान और उपचार से जटिल स्थिति को रोका जा सकता है। अपने डॉक्टर से बात कर लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट (Left Ovarian Cyst in Hindi) के लिए अच्छा उपचार निर्धारित कर सकते हैं। यदि आपको लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट के लक्षण दिखाई देते एवं यदि आपको गर्भाशय से संबंधित कोई समस्या हो रही है, तो स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं IVF Specialist Doctor रश्मि प्रसाद आपकी मदद के लिए हमेशा तत्पर हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट क्या होता है?

लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट एक द्रव से भरी थैली होती है जो ओवरी (अंडाशय) के अंदर या उसके उपर विकसित होती है। यह आमतौर पर गैर कैंसरयुक्त होती है।

लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट विकसित होने के क्या कारण होते हैं?

हार्मोनल असंतुलन या बदलाव, अस्त-व्यस्त जीवनशैली, PCOS, एडिनोमायोसिस, प्रेगनेंसी जैसे कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

क्या लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट की वजह से बांझपन हो सकता है?

अधिकांश सिस्ट से फर्टिलिटी पर कोई असर नहीं पड़ता। हालांकि PCOS की स्थिति में गर्भधारण करने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट का उपचार क्या है?

लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट का उपचार सिस्ट के आकार, प्रकार और लक्षण पर निर्भर करता है। इसके आधार पर ही डॉक्टर दवाएं या फिर सर्जरी के लिए कह सकते हैं।

क्या लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट जानलेवा हो सकते है?

अधिकांश ओवेरियन सिस्ट हानिरहित होते हैं हालांकि कुछ जटिलताएं जैसे की सिस्ट का फटना या फिर ओवरी में मरोड़ की स्थिति गंभीर हो सकती है और ऐसे में तत्काल उपचार की जरूरत पड़ सकती है।

लेफ्ट ओवेरी में मरोड़ आने का मतलब क्या होता है?

ओवेरी में मरोड़ तब होती है जब सिस्ट की वजह से ओवरी मुड़ जाती है। यह स्थिति दुर्लभ होने के साथ ही बहुत दर्दनाक होती है और इसलिए इस स्थिति में तत्काल सर्जरी की आवश्यकता होती है।

क्या लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट घरेलू उपाय से ठीक हो सकते है?

संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव से दूर रहने से हार्मोनल संतुलन बना रहता है। हालांकि जो सिस्ट विकसित हो चुकी है उसे ठीक नहीं किया जा सकता।

लेफ्ट ओवेरियन सिस्ट को ठीक होने में कितना समय लगता है?

कुछ सिस्ट कुछ हफ्तों में या महीने में हीं बिना किसी उपचार के ठीक हो जाती है। हालांकि कुछ मामलों में मेडिकल उपचार की जरूरत पड़ सकती है।

Leave a Comment